अखिल भारतीय जाट महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जम्मू में सम्पन्न
अखिल भारतीय जाट महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जम्मू में सम्पन्न
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्यप्रदेश जाट महासभा का प्रतिनिधित्व महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अजुध्या जी गोदारा, प्रदेश महासचिव उर्मिला जी तोमर,ज्योति जी चौधरी व रश्मि जी गोल्या ने किया। महिला इकाई के द्वारा राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह जी व जम्मू प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मनमोहन सिंह जी को जाट महासभा स्मृति चिन्ह शील्ड भेंटकर व अन्य पदाधिकारीयो को प्रतीकात्मक पीली पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश जाट महासभा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री विलास जी पटेल के नेतृत्व में समाजहित में किए जा रहे चाहे जाट महासभा रक्त समूह, समाज के निर्धन लोगो की मदद करने व बहन बेटियों की रक्षा करने इन सभी कार्यो की भूरी भूरी प्रंशसा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जी हरपुरा,चंडीगढ़ अध्यक्ष रजिंद्र सिंह बढहेड़ी,राजस्थान जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजाराम जी मील, महाराष्ट्र जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगलचंद जी चौधरी, दिल्ली जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री रामकुमार जी सौलंकी,हरियाणा जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी सूरा,महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष सविता जी मान,कर्नाटक जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश जी भूकर ,तेलंगाना जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री काशीराम जी दुर्वासा सहित 15 राज्यों के प्रदेश प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।